Post # 11

‘ओह माय गॉड!’ फिल्म और मेरा नज़रिया

     नहीं, आप गलत मत समझिये | यह मेरा नज़रिया इस फिल्म के बारे में नहीं, बल्कि भगवान के अस्तित्व के बारे में है | मैंने बचपन में कहीं एक कहानी पढ़ी थी | वो मेरी ज़िन्दगी की उन कहानियों में से एक रही जो सिर्फ कागज़ के टुकड़ों पर छपे चंद शब्द ना हो कर, किसी का विश्वास बन जाती हैं, किसी के मन-ओ-मस्तिष्क पर गहरी छाप छोड़ जाती हैं | उस कहानी में लिखा हर वाक्य तो मुझे जस-का-तस याद नहीं है,पर उस का निचोड़ याद है, और वही मेरा विश्वास है | वह कहानी कुछ इस प्रकार है :

     एक बच्चे को चोरी करने की बुरी आदत पड़ जाती है | एक बार वो चोरी करता हुआ पकड़ा जाता है | फिर उसे इस की सजा मिलती है | डांट भी पड़ती है और मार भी | लेकिन इससे वो सुधरता नहीं, बस चोरी करते समय पहले से ज्यादा सतर्क हो जाता है | अगली बार जब वो चोरी करने में सफल हो जाता है, तो खूब खुश होता हुआ घर जाता है | घर जा कर देखता है तो उस के पिताजी को पता चल चुका होता है और वो उस का इंतज़ार कर रहे होते हैं | उसे देख कर वो तिलमिला जाते हैं और पहले उस पर खूब क्रोधित होते हैं | इतना, कि वो बच्चा रो देता है | फिर उन के थोड़ा शांत होने पर वो अपने पिताजी से पूछता है “पिताजी, मानता हूँ मैंने चोरी की | पर जिस वक़्त मैं ये कर रहा था, उस वक़्त वहाँ कोई नहीं था | फिर आपको पता कैसे चला?” इस पर उसके पिताजी कहते हैं “बेटे, तुम्हें लगता है की तुम्हें चोरी करते हुए किसी ने नहीं देखा | पर सच ये है कि तुम्हें उस ने देखा जो सर्वत्र है, चाहे वो तुम्हें दिखे या नहीं | तुम्हें भगवान् ने देखा है बेटा | मुझे कैसे पता चला,वो छोड़ो पर ये याद रखो की वो सब जगह है और सब कुछ देख रहा है |” इस घटना के बाद बच्चा सुधर जाता है | चोरी करना छोड़ देता है |

     चूंकि यह कहानी मैंने बचपन में पढ़ी थी और मुझे याद रही, इसलिए तभी से ये मेरा विश्वास बन गई | मेरे परिवार में आप को दोनों तरह के लोग मिलेंगे — भगवान् में मानने वाले भी और ऐसे भी जो दिल के तो अच्छे हैं पर भगवान् को ज्यादा नहीं मानते | मेरे पास बचपन से दोनों ही रास्ते थे चुनने को — चाहे तो मैं भगवान् में मानूं, चाहे तो नहीं | पर मेरा मानना ये है कि भगवान् सभी जगह है, लेकिन उसे किसी एक मूर्ती या तस्वीर में सीमित रखना मुमकिन नहीं है | ‘वो’ सब कुछ देख रहा है | और वही दुनिया चला रहा है | बचपन से ही मेरे इस विश्वास पर अनेकों सवाल उठे हैं पर मैं किसी को इस से सहमत नहीं कर पाई | आस्तिक मुझसे पूछते हैं ‘भगवान् को मानते हो तो पूजा क्यों नहीं करते?’ और नास्तिक पूछते हैं ‘अगर भगवान है तो दुनिया में गलत क्यों हो रहा है?’ और मैं सब से बस यही कह पाती कि मैं आप लोगों से ये नहीं कह रही कि जैसा मैं सोचती हूँ वैसा ही आप भी सोचिये | मुझे बस इतना पता है कि मेरा ये विश्वास मुझे गलत रास्ते पर जाने से रोकता है और मेरी हमेशा यही कोशिश रहती है कि मैं किसी के साथ गलत न करूँ | मैं ये नहीं कहती कि इस विश्वास के चलते मैंने कभी कोई गलती नहीं की | मैं भी इंसान हूँ और मुझसे भी गलतियां हुई हैं लेकिन फिर भगवान् के सर्वत्र होने से ये हुआ है कि मुझे अपने हर अच्छे-बुरे कर्म का फल भी मिला है — गलत का बुरा और सही का अच्छा | यदि तब भी किसी के पास मेरे विश्वास को काटने के लिए कोई तर्क है, तो वह यह फिल्म देखे | बचपन में मैं अन्जाने में ही रोज़ भगवान् का ध्यान करती थी | पूजा नहीं करती थी पर रोज़ सोने से पहले मन-ही-मन भगवान् से बात करती थी | कल्पना करती थी कि मैं एक लैंडलाइन फोन पर ‘B-H-A-G-W-A-A-N’ या ‘भ-ग-वा-न’ डायल कर के उन से बात कर रही हूँ | जैसे-जैसे बड़ी हुई तो कुछ अत्याधिक व्यस्तता के कारण और कुछ परिस्थितियों के चलते यह क्रम टूट गया | अपनी शुरुआती युवावस्था में मैंने बहुत बुरा वक़्त भी देखा | लेकिन मेरा ‘उस’ पर से विश्वास नहीं उठा | मैंने हमेशा यही माना कि वो मेरी परीक्षा ले रहा है और मुझे मेरी गलतियों का एहसास करवा रहा है | और धीरे-२ उन गलतियों को सुधार कर मैं पहले कि तुलना में अधिक समर्थ और मानसिक तौर पर मज़बूत हो गई हूँ | आज भी..पूजा-अर्चना करना तो मेरी दिन-चर्या में शामिल नहीं है, लेकिन मैं अपने हर अच्छे-बुरे वक़्त में भगवान् को याद करती हूँ | क्या ये ज्यादा ज़रूरी नहीं है ?  और यदि आप जानेंगे कि मेरे मस्तिष्क में भगवान की छवि क्या है, तो शायद आप यकीन नहीं करेंगे | मैं जब अपनी आँखें बंद कर के ‘उन्हें’ याद करती हूँ तो वे मुझे शर्ट-पैंट पहने एक बुज़ुर्ग के रूप में दिखते हैं | और शायद इसीलिए इस फिल्म ‘ओह माय गॉड!’ में भगवान् को जो रूप दिया गया है वो मुझे बेहद भाया | नहीं, इसलिए नहीं कि वो अभिनेता अक्षय कुमार हैं और मैं उन पर फ़िदा एक लड़की | बल्कि इसलिए कि वो रूप ये दर्शाता है कि भगवान् हमें कभी भी, कहीं भी, किसी भी रूप में मिल सकता है | और उसे पहचानने के लिए हमें कोई दिव्य-दृष्टि नहीं चाहिए, बस एक साफ़ दिल और थोड़ी सद्बुद्धि चाहिए | कुछ लोग सवाल करते हैं कि ‘अगर भगवान् है तो इतनी समस्याएं क्यों हैं?’ उनके लिए फिल्म का वो डायलॉग है जब भगवान् कहते हैं ‘हमारा काम है रास्ता दिखाना, मंजिल तक पहुंचना तुम्हें है |’ जो लोग ये पूछते हैं कि ‘अगर भगवान् अच्छे कर्मों का फल देता है, तो देने में इतनी देर क्यों लगता है?’ उन के लिए फिल्म के एक डायलॉग में इस कहावत का उपयोग किया गया है कि ‘भगवान् के घर देर है, अंधेर नहीं |’ जब फिल्म में कान्जी भाई को पैरालिसिस का अटैक आता है तो डॉक्टर का डायलॉग है ‘इन्हें अब भगवान् ही बचा सकता है’ | यह दर्शाता है की परेशानियों में हम ‘उसे’ कोसते ज़रूर हैं लेकिन अन्जाने में हम उस पर निर्भर भी बहुत करते हैं | ‘मेरे निशाँ’ गाने में जिस तरह भगवान् का चित्रण किया गया है वह सटीक है | आज अगर भगवान् साक्षात रूप में यानि भगवान् ही बन कर हमारे सामने आयें तो ‘वो’ भी कुछ ऐसा ही सोचेंगे ‘मैं तो नहीं हूँ इंसानों में..बिकता हूँ मैं तो बस दुकानों में..दुनिया बनाई मैंने हाथों से..मिट्टी से नहीं जज़्बातों से..फिर रहा हूँ ढूंढता..मेरे निशाँ हैं कहाँ?…मेरे निशाँ..’ | इस गाने में जिस तरह भगवान् को चलते-फिरते परोपकार करते हुए दिखाया गया है, अगर वैसा ही कभी-कभार हम भी करें तो क्या इस से ये साबित नहीं होता कि हम में भी भगवान् है?

     एक बार इस विषय पर चर्चा करते हुए किसी ने मुझसे ये भी कहा था कि लोग मूर्ती-पूजा इसलिए करते हैं ताकि ध्यान-केन्द्रित कर के ‘उसे’ याद कर सकें | मैं इस विचार का आदर करती हूँ, पर साथ ही ये भी पूछती हूँ की अगर वही ध्यान-केन्द्रित मैं मूर्ती-पूजा के बिना कर रही हूँ और अपने हर अच्छे-बुरे में ‘उसे’ याद कर रही हूँ, तो क्या ये मेरी ‘उस’ में श्रद्धा नहीं है? नहीं, मैं आर्य-समाजी नहीं हूँ और ना ही आर्य-समाज को बढ़ावा दे रही हूँ | ये मेरा निजी विश्वास है और मुझे व्यक्तिगत तौर पर मजबूती देता है | हो सकता है आप कहें कि ‘उसे’ याद करने का सबका अपना-अपना तरीका होता है..लेकिन मुझे मूर्ती-पूजा करने वालों से कोई शिकायत नहीं है और ना ही मैं उन का विरोध कर रही हूँ पर मैं ये कहना चाहती हूँ कि अति हर चीज़ की बुरी होती है | और इसलिए ये पूजा-अर्चना भी यदि अति हो कर ढोंग बन जाये, तो ये गलत है | अगर आप अपनी पूजा के लिए किसी दूसरे प्राणी को कष्ट दे रहे हैं तो ये गलत है | ‘ओह माय गॉड!’ फिल्म में कान्जी भाई ने अदालत में जो दलीलें दी हैं, उन में से कई से मैं शत-प्रतिशत सहमत हूँ | हालांकि सारी दलीलों का यहाँ उल्लेख करना और उन पर अपनी प्रतिक्रिया देना, ना तो संभव है और ना ही आवश्यक, पर मैं ये कहूंगी कि इस विषय में और गहराई से सोचने के लिए आप एक बार ये फिल्म ज़रूर देखें और तब मेरी बातों पर गौर करें | और फिर उस आधार पर भगवान् के बारे में अपने नज़रिए का विश्लेषण करें और आवश्यकतानुसार फेर-बदल  खुद करें |

     अंत में मैं बस यह कहना चाहूंगी कि इस फिल्म को देख कर ऐसा लगा जैसे कि इस विषय में मेरी विचारधारा को किसी ने ठोस रूप दे दिया | मेरा सलाम है उस व्यक्ति को जिस के दिमाग में सब से पहले ये कॉन्सेप्ट आया | और ‘ओह माय गॉड!’ फिल्म की पूरी टीम को ऐसी लाजवाब फिल्म बनाने के लिए बधाई |

सर्वे भवन्तु सुखिनः। सर्वे सन्तु निरामयः॥
सर्वे भद्राणि पस्यन्तु। माँ कश्चित् दुखभागभवेत॥
(सभी खुशी से रहें, सभी अच्छे स्वास्थ्य का आनंद लें |
सभी शुभ देखें, कोई भी संकट का अनुभव ना करे)

5 thoughts on “Post # 11

  1. For me there are three different forms or definitions of word God. I have a little bit different perception about God.
    On what point do you disagree with Arya Samaj beliefs ?

    Like

  2. Hi Neha, I am bharat (no, its not the nation or Bharat Mata itself (talking to you) ) . My name is bharat and I am a guy , simple or complex I don’t know.
    Felt very nice to intellectually meet you, how should I express it?? my heart has become like garden garden!! kidding ,sorry if it sounds filmy..
    Seriously, I do want to appreciate many things about you.
    First thing that I would like to appreciate about you and feeling little bit ashamed about myself , is your hindi writing .( Thought many times about it but never given time to it – writing in hindi.) Aapko dekhke accha laga ke aap hindi mein likhti ho . Second thing is your thinking about on such a serious topic like God. Met many people across the country but never found any girl or even any boy whom I have felt like a serious thinker on topic like God.(I had never thought I would discuss about God with someone seriously.) Third thing is your caring about the happiness of everyone. Now this is not something very common in today’s world. People only care about becoming successful and nothing else and its depleting the whole environment of society.
    Well about me , I don’t think I am a great thinker or writer but still would like to share my thinking .(hoping that sharing thoughts evokes new learning, I mean we can also learn from other people’s experiences also ). If it helps you then we can talk further otherwise just drop the crap in garbage and don’t mind it. And secondly these are my views and believes and I do not claim that they are absolutely correct. I agree with many of your points and disagrees with even more. I don’t know in which order should I tell you. If I have to take sweet and bitter medicines both I would like to take bitter first and sweet in the last. So here it goes…
    Lets start from the very start of your post , I think the short story that you told is not a correct foundation of believe in God. If you will put the result aside (that boy got improved in the end,there could be other ways to do so ) and see it again , you will find the father didn’t believe in God himself , rather he was befooling his son because if we understand and believe in something we start respecting that we don’t lie or befool someone on his name . To me this story is like a mother saying to her son ” Beta agar tum bahar jaoge khelne to tumhe bhoot le jayega ” , just frightening him to make him obey her. This is what religious gurus also do ,to frighten innocent people on the name of God for a wrong cause , this is also shown in movie OMG also. Yadi aap issi kahani ke anusaar bhagwan ko dekhti ho , to aap dara rahi ho apne aap ko bhagwan ke naam pe rather than understanding Him. Aur phir baad mein auro ko bhi daraogee jaise pehle apne chhothe bhai behno ko , baad mein apne baccho ko , Nahi? Main aapko kampare nahi kar raha, aapka purpose accha ho sakta hain unko accha insan banane ka , lekin mein tarike ke baat kar raha hoon. Mere anusaar bhagwan ke aisi understanding galat hai, bichar karke dekhna kya main galat kah raha hu?
    Yeh aapki apni soch hai bhagwan ke baare mein ke bhagwaan always punish if u do something wrong , you cann’t logically prove it . Naa hi bhagwan ne aapko bataya hai kabhi , so how did u come to know what God does in which case. your own assumption isn’t it ? may be wrong or may be right . Isn’t it ?
    Oh I think its getting long , and talking about God is a such a long topic to discuss. If you like anything interesting we will talk more later. If I have hurt your feelings I am sorry that was not my purpose . I have neither tried to flatter you nor to make you angry , I just tried to share my thoughts honestly. I didn’t want to hurt you, was just trying to unfold truth.

    Like

    1. Hello Mr.Bharat , how r u .I m Ankit Kr Sharma & i like ur comment over Ms Neha blog. I m also satisfied from u on so many points, but not satisfy in which u said”kon kahta ha ki bhagvan hamesha bura karne vale ko punish karte ha ” my friend go through geeta , bibal , kuran , gurugranth sahib,& vedas , these holy books is the base of all relegions in all around the world & you will found in that ” bure ka aant bura or bhale ka aant bhala hi hota ha ” ho sakta ha jo koi bura karta ha shayad use ek dum punishment na mile …….but ek din hisab kitab sab ka hota ha ……..ye maa nahi kah raha hu ye in books me likha ha .Maine kaival geeta thodi se padi ha jaha maine ye lines padi ha ek shloka ke through isliye maa ye baat kar raaha hu.& rahi second baat ki aap God ke naam ka rumour phaila rahe ho logo ko darane ke liye ………..uska javab bhi mere upper diya statment me ha & my friend world me log itne pagal nahi ha jo bina any proof batoo ko man le………aagar burae ka result aacha hota to is dharti par dharam kab ka khatam ho chuka hota…So plz don’t mind its my view & the data which i see in the geeta share with u only.Thanks & gud night

      Like

      1. Hi Ankit, so nice of you to ask about me . I am fine and wish you happiness in your life. Ok, I think I need to clarify my stand also in addition to further share my opinions. Aapne shayad woh bhi samajh liya hai jo maine kaha he nahi. Maine ye nahi kaha ke bhagwan bura karne par punish nahi karte hain na he maine ye kaha ke woh karte hain. Rather I posed a question with author of this post , how did she come to know that God punish someone who does something wrong. Sirf isliye kyunki mujhe lagta hai ke shayad main God ko itne aachi tarah nahi samajta. If she knows she can help me clarifying my understanding or may be I can help her. So she should have agreed or disagreed (whichever way she feels) with me . But probably I have made her upset , i.e why she has preffered not to reply either way.
        My purpose is just to unfold truth by means of good discussion. I think one thing I would like to clarify about myself I am not that arrogant person to use the language “Kaun kehta hai ………?”. Rather I have been a shy guy and generally used to talk less, but I have felt that it is wrong and I am trying to change this. This is probably the reason I haven’t expressed it well and you have misunderstood it. If it is so , I am sorry to you and Neha both for that.
        Having clarified that, now I would like to come back to your point. You have given reference of books like Geeta, Vedas , GuruGranthSahib, Bible, Quran to support your point. My view is though its true that these are very good books and we can learn a lot from them ( honestly speaking I feel Geeta and Vedas are far better books then Quran and Bible , I have never got the opportunity to read GuruGranthSahib) but all these books are written by human beings ( great scholars) not by God itself as people generally do believe. So there is no point saying that there can not be anything wrong in them. Books are there to increase our understanding so that we can analyse the facts and think logically , not for the reason that we should accept anything blindly. (even if it has been written in a book).
        Having said that , I think I should clarify few points , since I have said that I don’t like/agree with Bible and Quran that much, it doesn’t implies that I hate/dislike Christians/Muslims or any of the follower of the books.
        Secondly I am not saying that intent of Ved Vyasji or Shri Krishan ( or whoever was the author of Geeta) was to misguide people , but it could be probably that they wanted to spread a good message in society sothat nobody did wrong acts /sins. I don’t doubt the goodness of their intention , but if I have got the opportunity to meet them I would have politely asked the same question to them also , how did they come to know what God does in which case. but its not possible and so I have it still in mind.
        Secondly you have said that ke itne saare log pagal nahi jo aisa maante hai. I strongly disagrees with your point. I mean I am not daring to say that they are fools. I am just saying log wohi kehte hain jo log sadiyo sai kehte aa rehe hain , aur jo baki sab log kehte hain, hardly thinking about it that it all can be wrong. There are lot many example with me to support this if you want. Galileo , known as Father of modern astronomy nowadays was hanged
        by Romans on the recommendation of Catholic Church just because he was saying that it was Earth which revolves around the Sun and not the otherwise.( which is a very common belief nowadays).
        Your last point is if doing bad results in good, then goodness would have disappeared from the society. I don’t know what you believe but as I have felt, goodness is actually disappearing from the society , though their are multiple different reasons for that.
        Its actually some goodness which I liked about the author of this post , prompted me to write here. If I have said anything that felt you bad I am sorry for that . Nice talking you.
        Shubh Raatri.(Good Night).

        Like

What would you like to say about his post?