समस्या की जड़
दुःख सुख था एक सबका,
अपना हो या बेगाना…
एक वो भी था ज़माना,
एक ये भी है ज़माना । “
(एक गीत के बोल)
मानसिक तौर पर बहुत ‘मज़बूत’ है ये पीढ़ी । ‘मूव ऑन’ करने यानी बीती को भूल कर आगे बढ़ने में माहिर। भीतर का दुःख छुपा कर ऊपर-ऊपर से हंसने में निपुण । बहुत तरक्की कर रही है दुनिया । आये दिन नई-नई क्रांतियाँ ला रहा है विज्ञान । बाकी दुनिया के बारे में तो मैं ज्यादा कह नहीं सकती, लेकिन कम-से-कम अपने भारत में यह परिवर्तन भरपूर देखने को मिल रहा है । जो संस्कार और अपनापन भारतीय मूल के लोगों की पहचान होते थे, वो दिन-प्रतिदिन कहीं लुप्त होते जा रहे हैं । बहुत ‘व्यवहारिक’ और ‘व्यावसायिक’ हो गए हैं हम सब । मेरे ये विचार आज उस समय और पुख्ता हो गए जब मैंने देखा की जहां हिंदुस्तान का एक बड़ा हिस्सा, 16 दिसम्बर 2012 की रात को दिल्ली में हुए गैंग-रेप की पीड़िता की कल हुई मृत्यु के लिए शोकाकुल था, वहीँ कुछ लोग अपनी-अपनी खुशियों में मशगूल थे। किसी का कल आखिरी इम्तेहान था, किसी का जन्मदिन, किसी को अपने नए-नए हुए विवाह का सुरूर । कुछ लोगों की ‘हर तरह के’ जोक्स में भी दिलचस्पी जारी थी । मुझे इन में से किसी से कोई शिकायत नहीं है । सब लोग एक से नहीं होते । हो सकता है कि यह विषय शोकाकुल लोगों के लिए जितनी संजीदा है, उतना बाकी लोगों लिए ना हो । या फिर शायद वो लोग दिल से दुखी होंगे, पर अपनी भावनाएं व्यक्त नहीं करना चाह रहे होंगे । कुछ ऐसे भी होंगे, जिनके सामने जब किसी और ने दुःख प्रकट किया तो उन्होंने सहानुभूति जताई और फिर अपनी धुन में चल दिए । लेकिन ये सब देख कर मेरे मन में कुछ सवाल ज़रूर उठ गए । लोग मानसिक तौर पर इतने ‘मज़बूत’ क्यों हो गए हैं ? कि ‘जिंदगी किसी के लिए नहीं रूकती’ तो जैसे जीने का मंत्र बन गया है । किस ओर जा रही है मानव-जाति ? कहाँ से चले थे हम और अपना मूल क्यों भूल गए हैं ? एक समय था जब लोग किसी अपने से बिछड़ कर सारा जीवन उसकी याद में काट देते थे । अगर वो बिछड़ने वाला प्रेमी/प्रेमिका होते थे तो आजीवन अविवाहित रह कर बिता देते थे लोग । हमारी पीढ़ी ये ‘मूव ऑन’ करना कहाँ से सीखी है ? क्या ये पश्चिमी सभ्यता को अंधाधुंध अपने जीवन में रच-बसा लेने का परिणाम है ? और इसका अंजाम क्या है ? 16 दिसम्बर 2012 को हुए उस वीभत्स काण्ड के बाद 12 दिन तक चली उस पीडिता की मौत से जंग में उस के हार जाने पर कुछ लोगों ने यह आवाज़ उठाई तो है, कि हम सबको अपने अंदर झांक कर देखना होगा, पर सवाल ये भी उठता है कि लोग कब तक इस सबक को याद रखेंगे ?
सच है, सिर्फ सार्वजनिक स्थानों पर ही नहीं, घरों की चारदीवारी में भी हो रहे हैं अपराध । कहाँ तक रोक सकते हैं पुलिस और प्रशासन ? जो लोग बचपन से ही घरेलु हिंसा होते देख रहे हैं, उन्हें बड़ा होने पर कैसे और कितना बदला जा सकता है ? सवाल नारी के सम्मान का और समस्या बलात्कार-छेड़छाड़ की तो है ही, उस से भी बड़ी चिंता है ख़तम होती मानवता की ।अपने जीवन की एक घटना मुझे ऐसी भी याद है जब मैं और मेरे कुछ सहपाठी एक घेरा बना कर घास के मैदान में बैठे थे । बातों-बातों में हम में से एक ने ‘इंसानियत’ शब्द का उपयोग किया तो उसी समय इस बात पर उसका मज़ाक बन गया । आजकल जो लोग अति-भावुक होते हैं और अपने कर्मों से सदा सबको खुश रखने का भरसक प्रयास करते हैं, उन्हें हमारे समाज का एक बड़ा तबका ‘बेवक़ूफ़’ कहता है । ये रवैया कहाँ ले कर जायेगा हमें ? इस समस्या की जड़ कहाँ है? जड़ है हमारे शैक्षिक प्रारूप से गायब होती नैतिक शिक्षा और मनोरंजन की दुनिया में बढ़ता खुलापन । इन्हीं वजहों से हमारे बीच घट रहे हैं बचपन और मासूमियत भी । बचपन…जीवन का आरम्भ होता है बचपन ।
आज की पीढ़ी जैसी हुई, हो गई, उसे बदलना नामुमकिन तो नहीं, पर मुश्किल ज़रूर है । लेकिन कम-से-कम हम अपनी आने वाली पीढ़ी को तो बेहतर शिक्षा और मूल्य दे सकते हैं ? मुझे लगता है, सरकार अपराधियों के खिलाफ कठोर-से-कठोर कदम उठाने के साथ-साथ इस तरफ भी थोड़ा ध्यान दे तो हमारे समाज के लिए बेहतर होगा । हालांकि बात वहीँ ख़तम नहीं होती । हम सब नागरिकों को भी जागरूक होना होगा और इस उपलक्ष्य में निरंतर प्रयास करना होगा । और ध्यान देना होगा की जो अच्छी बातें हम अपने बच्चों को सिखाएं, उस पर खुद भी अमल कर के दिखाएं।
क्योंकि…शुरुआत होती है हम से ।


Neha , I really appreciate your effort to change society!!
In my opinion root cause of the problem is lack of technology and resources . Or more precisely lack of growth of technology and resources with respect to growth of population in India. I remember one dialog from movie 3 Idiots – ” Sab taraf race lagi hui hai, first nahi aaoge to koi poochega bhi nahi , Company naukri nahi degi , Naukri ke bina koi baap apni beti nahi dega, bank credit nahi dega , .. Society respect nahi degi.”.Its absolutely true society only respect successful persons and there is hardly any father looking for a good human being rather than looking for successful professional for his daughter (a few exception can be there).
So the problem is that everybody is trying hard to be successful . And because of increasing population and hence fiercer competition its becoming harder and harder to be a successful .(I mean even to get jobs even after being talented ) . So people are busy in getting successful somehow by what ever method that works . Parents, students , working people everyone is involved in this race . They are busy in their own race and don’t have any time to think about values,moral and all such things , just the success , success is required . And in such a scenario they won’t listen even if someone tries to make them understand. E.g. if I tries to talk to someone in this regard he will look at me and find out whether I am successful person or not. If I am not they won’t give my advice any importance and will just ignore it. If I am a successful they will say to me ” you yourself have become such a successful person , why are you misguiding our son/daughter”.
I do remember a story related to Mahatma Buddha . Disciples of Mahatma Buddha used to preach his teaching to everyone who used to come to the Aashram. And people used to come to listen his views so they used to listen peacefully . One day hungry beggar came there , Mahatma Buddha’s disciple tried hard to teach him but he was simply uninterested. At disciple went to Mahatma Buddha and told him that there is a stupid human being , I had made every effort to teach your preaching to him but he is not listening. Mahatma Buddha said to him ” Lets see.” After meeting him Mahatma Buddha said ” he is hungry not stupid, first feed him and when he will be satisfied he will listen to you.” And it happened like that.
So I think same applies here first people need jobs and only then they will be having time to think and listen about moral and values.
For that young talents like all of us need to think differently and act differently . We need to create more opportunities for everyone rather then just occupying the existing one .
Second solution is on what you have emphasized on quality education for everyone with moral and values included in the the education. But untill desires are either satisfied or controlled its very hard to implement it.
LikeLike
awesome..
LikeLike